Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सीबीआई ने रिश्वत मामले में रायबरेली कोच फैक्टरी के सामग्री अधीक्षक समेत तीन को किया गिफ्तार

सीबीआई ने बुधवार को बताया कि रायबरेली के मॉडर्न कोच फैक्टरी के मुख्य डिपो सामग्री अधीक्षक रणजीत, वार्ड अधिकारी अरविंद और एक निजी व्यक्ति रिंकू कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

09 Oct 2024

सीबीआई ने रिश्वत मामले में रायबरेली कोच फैक्टरी के सामग्री अधीक्षक समेत तीन को किया गिफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत लेने के आरोप में रायबरेली के माडर्न कोच फैक्टरी के मुख्य डिपो सामग्री अधीक्षक सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

सीबीआई ने बुधवार को बताया कि रायबरेली के मॉडर्न कोच फैक्टरी के मुख्य डिपो सामग्री अधीक्षक रणजीत, वार्ड अधिकारी अरविंद और एक निजी व्यक्ति रिंकू कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी पर आरोप है कि इन्होंने गुगल पे के माध्यम से शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। यह रिश्वत मुंबई स्थित एक कंपनी के प्रमोटर से उसकी फर्म द्वारा आपूर्ति की गई खेपों को मंजूरी देने के एवज में मांगी गई थी।

सीबीआई के मुताबिक आरोपित अधिकारियों ने शिकायतकर्ता के मुंबई स्थित ट्रेडिंग फर्म के द्वारा आपूर्ति की गई वस्तुओं (सुरक्षा चश्मे) को मंजूरी देने के लिए फैक्टरी के ऑनलाइन टेंडर को लेकर रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता को आरोपितों ने कई कॉल किए थे, जिसमें उसकी सामग्री की मंजूरी के लिए रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायतकर्ता ने उनकी मांग की अनदेखी की, जिसके बाद उसे 28 अगस्त 2024 को कोच फैक्टरी से एक आइटम को अस्वीकृत कर दिया गया और इससे संबधित एक अस्वीकृति पत्र भेजा गया। इसके बाद आरोपितों ने शिकायतकर्ता को फिर कॉल कर रिश्वत की मांग की थी।

इस बात की सीबीआई से शिकायत करने के बाद शिकायतकर्ता ने आरोपितों के निर्देशानुसार निजी व्यक्ति के खाते में गुगल पे से 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रिश्वत की राशि की भुगतान की पुष्टि होने के बाद सीबीआई ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने रायबरेली में आरोपितों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों की तलाशी ली, जिसमें आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। मामले की जांच जारी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीबीआई ने रिश्वत मामले में रायबरेली कोच फैक्टरी के सामग्री अ
सीबीआई ने बुधवार को बताया कि रायबरेली के मॉडर्न कोच फैक्टरी के मुख्य डिपो सामग्री अधीक्षक रणजीत, वार्ड अधिकारी अरविंद और एक निजी व्यक्ति रिंकू कुमार को गिरफ्तार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News